Homeभारतस्व. शरदराव के जन्मदिवस पर एमएमयू द्वारा प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ...

स्व. शरदराव के जन्मदिवस पर एमएमयू द्वारा प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

स्व. शरदराव के जन्मदिवस पर एमएमयू द्वारा प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ | #TejasToday

मुंबई। म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई के तत्वावधान में 9 फरवरी को शरद राव (पूर्व अध्यक्ष-म्युनिसिपल मजदूर यूनियन) के जन्मदिवस पर सम्मानित राव साहेब के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए जयंती मनाई गई तथा यूनियन ने कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।

यूनियन ने सराहनीय कदम उठाते हुए मुख्य लिपिक, वरिष्ठ लेखा परीक्षा व लेखा सहायक (प्रमुख लेखापाल विभाग) के पदों के लिए विभागीय लिखित परीक्षा (2021) की पूर्व तैयारी कराने हेतु ना.म. जोशी मनपा शाला, पहला महला, ना.म. जोशी मार्ग, डिलाईल रोड, मुंबई में प्रशिक्षण का आयोजन किया। यह प्रशिक्षण 9 फरवरी 2021 से 27 फरवरी 2021 समय संध्याकाल 4:30 से 7:30 तक प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा किया जायेगा।

कर्मचारियों को परीक्षा में कठिनाई न हो,सभी परीक्षार्थियों की लिखित परीक्षा आसान अर्थात सरल हो जाये, इस उद्देश्य से यूनियन ने यह आयोजन किया है। यह आयोजन म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई के पदाधिकारियों सुखदेव काशिद (अध्यक्ष), महाबल शेट्टी (सरचिटणीस), वामन कविस्कर (कार्याध्यक्ष), यशवंतराव देसाई (सहा. सरचिटणीस), प्रफुल्लता दलवी (सहा. सरचिटणीस), जगन्नाथ लिंगम (सहा. सरचिटणीस), शैलेन्द्र खानविलकर (सहा. सरचिटणीस), प्रदीप नारकर(चिटणीस), अब्दुल पटेल (चिटणीस), सचिन कांबले (चिटणीस), योगेश नाईक (चिटणीस), महेश दलवी (चिटणीस), अशोक शिंदे (चिटणीस), दिनकर कांबले (चिटणीस), दिपक खामकर (चिटणीस), अरूण नाईक(चिटणीस), संतोष कांबली (चिटणीस), रविन्द्र पवार (चिटणीस), सुहास बडंबे (चिटणीस) और गौरव निंबालकर की देखरेख में आयोजित की गयी है।

उक्त आयोजन को यूनियन के उपाध्यक्ष संदीप भरणकर, विजय उपाध्याय, संजय बने, मनोज त्रिपाठी, संगठक प्रवीण कदम, सक्रिय कार्यकर्ता विनय कुमार शर्मा, भालचंद्र वाणी, संदीप गोलवणकर, विनय तिवारी, रविन्द्र पगारे, वाघमारे आदि ने सराहनीय कदम बताते हुए सभी परीक्षार्थियों शुभकामनायें दी है।

 

Must Read