सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
जीजा ने साली के साथ जबरदस्ती किया दुष्कर्म | #TejasToday

केराकत, जौनपुर। दवा दिलाने के बहाने जीजा ने साली को एक होटल में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और फरार हो गया, साली ने पुलिस को सूचना देकर जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल | #TejasToday
बताते है कि क्षेत्र के एक गांव की 30 वर्षीय युवती ने बताया कि उसे वाराणसी दवा के लिए जाना था, उसके जीजा का घर चौबेपुर वाराणसी में है। एक हफ्ते पूर्व दवा दिलाने के लिए वह अपने जीजा से सम्पर्क की तो उसके जीजा दवा दिलाने के लिए उसे साथ ले गये और बहाने से एक होटल में लेकर चले गये, जहां आरोप है कि जीजा ने साली के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और फरार हो गया। रोती बिलखती महिला अपने घर आयी और स्वजनों को बताई। इसके बाद कोतवाली आकर महिला ने पुलिस को तहरीर थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित निवासी चौबेपुर, वाराणसी के खिलाफ दुष्कर्म व गाली गलौज देकर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट




