Thursday, April 23, 2026
HomeTrendingDGP होकर महिला IPS का कार में किया यौन उत्पीड़न

DGP होकर महिला IPS का कार में किया यौन उत्पीड़न

-

DGP होकर महिला IPS का कार में किया यौन उत्पीड़न

विल्लुपुरम। तमिलनाडु के पूर्व विशेष पुलिस महानिदेशक राजेश दास को एक महिला आईपीएस अधिकारी का यौन उत्पीड़न करने मामले में दोषी ठहराया गया है। विल्लुपुरम के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पूर्व विशेष पुलिस महानिदेशक को शुक्रवार को दोषी ठहराते हुए तीन साल की कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा कोर्ट ने उनपर 20,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मालूम हो कि महिला अधिकारी ने फरवरी 2021 में वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मालूम हो कि इससे पहले साल 2021 में AIADMK सरकार ने दास पर महिला IPS अधिकारी द्वारा आरोप लगाने के बाद निलंबित कर दिया था और इस मामले में छह सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था।

मालूम हो कि अभियोजन पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों में से एक अमजद अली ने बताया कि अदालत ने तत्कालीन चेंगलपट्टू के पुलिस अधीक्षक कन्नन को भी दोषी पाया, जिनका नाम प्राथमिकी में भी था। उन्होंने महिला अधिकारी को शिकायत दर्ज करने से रोकने की कोशिश की थी।

महिला आईपीएस अधिकारी द्वारा दास पर आरोप लगाने के बाद तमिलनाडु के कई राजनेताओं ने तत्कालीन AIADMK के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की आलोचना की थी। उस दौरान मुख्यमंत्री स्टालिन विपक्ष में थे। उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर राज्य सरकार दास के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो उनकी पार्टी डीएमके राज्य में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

एक किलोमीटर क्षेत्र में फैली भीषण आग की लपटें

एक किलोमीटर क्षेत्र में फैली भीषण आग की लपटें बागवानी एवं भूसा जलकर खाक, फसल कटने से टला बड़ा नुकसानतेजस टूडे ब्यूरो रविन्द्र चौधरी कालपी, (जालौन)।...

सड़कों पर मौत का खेल

सड़कों पर मौत का खेल हाईवे पर लोडर में ठूंसकर भरे लोग, आरटीओ की लापरवाही उजागरतेजस टूडे ब्यूरो रविन्द्र चौधरी उरई, (जालौन)। रावतान स्टेट हाईवे पर...

सीसी टीम के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सीसी टीम के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजिततेजस टूडे ब्यूरो अब्दुल शाहिद बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश क्रम में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें...

बैठक में नहीं आये जिम्मेदार अधिकारी

बैठक में नहीं आये जिम्मेदार अधिकारीतेजस टूडे ब्यूरो बृजेन्द्र कुमार सुमेरपुर, हमीरपुर। राजकीय नलकूपों की दुर्दशा को ठीक करने के लिए ब्लॉक प्रमुख द्वारा बुलाई गई...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular