HomeTrendingगोरखपुर स्टेशन पर बनाये गये होल्डिंग एरिया का हुआ निरीक्षण

गोरखपुर स्टेशन पर बनाये गये होल्डिंग एरिया का हुआ निरीक्षण

  • गोरखपुर स्टेशन पर बनाये गये होल्डिंग एरिया का हुआ निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे के अपर महाप्रबन्धक विनोद शुक्ल ने गोरखपुर जंक्शन स्टेशन पर दीपावली एवं छठ त्योहारों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की भीड़ को नियत्रित करने हेतु गोरखपुर जं. स्टेशन पर बनाये गये होल्डिंग एरिया का गहनता से निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्टेशन निदेशक रतनदीप गुप्ता तथा मुख्यालय वरिष्ठ अधिकारी, पर्यवेक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान अपर महाप्रबन्धक श्री शुक्ल ने त्यौहारों पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने हेतु 20084 वर्ग मीटर में बनाये गये 04 होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने होल्डिंग एरिया में उपलब्ध यात्री सुविधाओं-यात्रियों की बैठने की व्यवस्था, अनारक्षित टिकट काउण्टर, मोबाइल अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली, पीने की पानी की समुचित व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग, प्रसाधन, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, कचरे के निस्तारण के लिए डस्टबिन, मेडिकल यूनिट, प्रकाश की समुचित व्यवस्था आदि का गहणता से निरीक्षण किया।

अपर महाप्रबन्धक ने मल्टी लेवल पार्किंग के सामने गेट संख्या-06 के निकट अनाधिकृत रूप से खड़े किये जा रहे दो एवं चार पहिया वाहनों को हटाने तथा फुटपाथ वाले स्थानों को समतल कर सौंदर्यीकरण करने का निर्देश दिया। श्री शुक्ल ने यात्रियों के आवागमन को सुदृढ़ करने हेतु पर्याप्त संख्या में साइनेज बोर्ड लगाने का सुझाव दिया जिससे यात्रियों के आवागमन में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो। उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध गाड़ी पार्किंग व्यवस्था निरीक्षण कर इसे सुदृढ़ करने तथा पार्किंग के निकट के खाली पड़े स्थानों का सौदर्यीकरण करने हेतु सम्बन्धित को निर्दे र्शित किया।
इस दौरान श्री शुक्ल ने यात्रियों के लिए बनाए गए अस्थायी प्रसाधन (टॉयलेट) कक्षों की स्वच्छता मानकों की जांच की तथा पानी की समुचित निकासी, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। स्टेशन के प्रवेश एवं निकास द्वार के निकट अवैध वेंडिंग को हटाने का निर्देश दिए ताकि यात्रियों के लिए आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सके। स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया व पार्किंग की विशेष साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके पहले मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर जं. स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस आशय की जानकारी सुमित कुमार मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

 

 

 

 

Must Read