963157
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित, एआरटीओ प्रवर्तन राजेश वर्मा, सीओ सिटी अर्चना सिंह, शहर कोतवाल अरुण राय, यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह व महिला थाना प्रभारी उमा सैनी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके उपरांत अतिथियों का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।








