सचिव ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूँ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं के शिव कुमारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ द्वारा दिनांक 11.12.2024 को अपरान्ह् समय 04ः30 बजे जनपद के जिला कारागार बदायूँ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ऐसे निरूद्ध बन्दी जो दंण्ड प्रक्र्रिया संहिता 1973 की धारा 436क से अच्छादित हैं तथा अपनी आधी सजा से अधिक समय व्यतीत कर चुके हैं उससे सम्बन्धित बंदियों की सूची व इनकी रिहाई के सन्दर्भ में किये गये कार्यवाही उपलब्ध कराये जाने हेतु अधीक्षक जिला कारागार को निर्देशित किया गया।
जिला कारागार बदायूं में पाकशाला एवं समस्त बैरिकों का निरीक्षण किया तथा निरन्तर स्वच्छता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों की समस्याओं को सुना गया। उनके विधिक सहायता के बारे में पूछताछ की गयी तथा उनको विधिक सहायता हेतु जागरूक भी किया गया। इसी क्रम में निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानदार उपलब्ध कराने, नियमित रूप से बन्दियों को दवा उपलब्ध कराने एवं महिला कैदियों से एक-एक कर पूछताछ की गयी इसी क्रम में महिला कैदियों के साथ रह रहे उनके छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया गया साथ ही जिला कारागार में स्थित चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया गया चिकित्सालय में भर्ती बन्दियों से पूछताछ की गयी पूछताछ करने पर बन्दियों द्वारा सब कुछ ठीक होना बताया गया। इसके अतिरिक्त दिनांक 14.12.2024 को आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकद्दमा दायर होने से पूर्व प्री-लिटिगेशन स्तर पर सुलह समझौते के आधार पर अपने वादों का निस्तारण करा सकते हैं। इसी क्रम में निरीक्षण के दौरान कारागार में तृतीय श्रेणी कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं, देवेन्द्र कुमार, चीफ एलएडीसी, ब्रहमानन्दन गौतम, डिप्टी चीफ एलएडीसी, सत्यवीर सिंह, असिस्टेंट एलएडीसी, राकेश कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ, असिस्टेंट एलएडीसी, कुमारी कशिश सक्सेना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ, उपकारापाल मो. खालिद, उपकारापाल, सन्तोष रावत, चिकित्साधिकारी डॉ. शारिक हुसैन, फार्मासिस्ट गोपाल सिंह उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









