महिला शिकायतों का हो गुणवत्तापरक निस्तारण: ऋतु

महिला शिकायतों का हो गुणवत्तापरक निस्तारण: ऋतु

उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने की जनसुनवाई
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही द्वारा सर्किट हाउस में बुधवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय व जिला कारागार में महिला सेल का निरीक्षण किया गया। सर्किट हाउस में जनसुनवाई दौरान 25 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए है, जिसमें से 14 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण करा दिया गया, जबकि 11 प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। श्रीमती शाही ने कहा कि महिलाओं/बालिकाओं की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाय। इसके पश्चात उन्होंने महिला अपराधों व महिला/बालिका के लिए संचालित योजनाओं से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सदस्य ने महिला जिला पंचायत सदस्य, महिला ग्राम प्रधान, महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सखी समूह की बहनों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को गांव-गांव घर तक जागरूकता कर पात्रों को उनसे लाभान्वित कराये जाने का भरसक प्रयास करें। इसके बाद सदस्य श्रीमती शाही ने जिला कारागार में महिला सेल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां महिला बंदियों से बातचीत की तथा उन्हे मिठाई खिलाई तथा उनके साथ रह रहे बच्चों का भी हाल चाल जाना और, उन्हें फल वितरित किया। इसके उपरान्त उन्होंने हलधरमऊ स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्रदान की जाय तथा उनके आवासीय सुविधा में कोई कमी न होने पाये। सदस्य के आगमन पर अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार व जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी शिल्पा वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक दूबे, महिला थानाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, डीटीआरपी अनिल द्विवेदी, संरक्षण अधिकारी चन्द्रमोहन वर्मा, केन्द्र प्रशासक चेतना सिंह, परियोजना समन्वयक आशीष मिश्रा, परामर्शदाता दीपशिखा शुक्ला, सिद्धनाथ पाठक, हितेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA