राजस्व कार्याें में बदायूं प्रदेश में तीसरे स्थान पर, मण्डल में आया प्रथम
तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूँ। मुख्यमंत्री कार्यालय से सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से माह नवम्बर 2024 की हुई राजस्व कार्यों व वसूली आदि की समीक्षा में बदायूँ को प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं बरेली मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने प्रदेश में तीसरी रैंक मिलने पर अधिकारियों को बधाई देते हुए और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में जनपद बदायूं प्रदेश में टॉप 10 में स्थान बनाने में सफल हुआ है। जिलाधिकारी द्वारा निरन्तर राजस्व, विकास व अन्य विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि नवम्बर 2024 में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से हुई समीक्षा में बदायूं राजस्व कार्यों में प्रदेश में तीसरा स्थान बनाने में सफल हुआ है। वहीं मण्डल में उसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने अक्टूबर 2024 में जनपद को सीएम डैशबोर्ड मे 5वीं रैंक मिलने के बाद अधिकारियों को परस्पर विभागीय समन्वय के साथ बेहतर काम करने के लिए प्रेरित किया था। शासन ने मंगलवार को नवम्बर में राजस्व योजनाओं की प्रगति के आधार पर सभी जिलों की रैंक जारी की है। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग से संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों को कार्य योजना बनाकर व समयबद्ध ढंग से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस प्रकार कार्य करें कि बदायूं प्रदेश में प्रथम स्थान पर आये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









