HomeJaunpurमाध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट ने सपा का किया समर्थन

माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट ने सपा का किया समर्थन

माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट ने सपा का किया समर्थन

जयशंकर दूबे/राजीव शुक्ल
सुल्तानपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय में आहूत की गयी जिसमें संगठन के जिला कार्यसमिति ने समाजवादी पार्टी के द्वारा घोषित संकल्प पत्र में वित्तविहीन शिक्षक के लिए 5000 प्रति माह मानदेय की घोषणा पर खुशी जाहिर की गई एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने का संकल्प लिया गया एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जनक, प्रदेश अध्यक्ष, विधान परिषद सदस्य शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी को समाजवादी पार्टी द्वारा वित्तविहीन शिक्षकों के लिए 5000 रुपया प्रतिमाह मानदेय को अपने संकल्प पत्र में शामिल कराने का अथक प्रयास करने वाले लाल बिहारी यादव को आभार ज्ञापित किया गया।

तदोपरांत समस्त पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में जाकर जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट जिला इकाई सुल्तानपुर द्वारा समाजवादी पार्टी को संबोधित समर्थन पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, मोहम्मद मजहर, अनिल सिंह, सुजीत सिंह, अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुन्नी लाल प्रजापति, श्याम नारायण पांडेय, अरुण मिश्रा, दिली कुमार, रामभवन यादव, अमित कुमार, बिमलेदं सिंह, दीपक शर्मा, राम लगन पाण्डेय आदि उपास्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read