Homeहरदोईभूकम्प व फायर आपदा होने पर खोज, राहत व बचाव कार्य का...

भूकम्प व फायर आपदा होने पर खोज, राहत व बचाव कार्य का अभ्यास हुआ

भूकम्प व फायर आपदा होने पर खोज, राहत व बचाव कार्य का अभ्यास हुआ

अनुराग गौतम
हरदोई। मेगा माक अभ्यास को लेकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी, एसडीएम दीक्षा जैन, एनडीआरएफ टीम कमांडर निरीक्षक विनय कुमार और उपनिरीक्षक/सा. परस राम जाखड़ और अन्य सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।

इसके पश्चात भूकम्प व आगजनी आपदा में बचाव कार्य पर एनडीआरएफ व हरदोई की अन्य संस्थाओं द्वारा मेगा माँक अभ्यास सदर तहसील में एनडीआरएफ के कमांडेंट मनोज शर्मा के कुशल दिशा निर्देशन में एनडीआरएफ लखनऊ टीम व हरदोई के फायर विभाग, पी.डब्लू.डी., जिला पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, सिचाई विभाग, नेहरू युवा केन्द्र और रेडक्रास की टीमों द्वारा किसी भी प्रकार की भूकंप व फायर आपदा होने पर खोज, राहत व बचाव कार्य हेतु मेगा माक का संयुक्त अभ्यास किया गया। मॉक अभ्यास मुख्य उद्देश्य घायल व चोटिल व्यक्तियों के अमूल्य जीवन की रक्षा करना, सभी रेस्पोंस एजेंसियों का रेस्पोंस चेक करना व सभी स्टेक होल्डरस के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना है तथा इस मेगा माक अभ्यास द्वारा खोज, राहत व बचाव कार्य के संचालन में आने वाली कमियों की समीक्षा कर उन्हें दूर करना है।

इससे पहले मेगा माक पर आधारित माँक अभ्यास के प्रथम चरण में एनडीआरएफ अधिकारियों व जिलाधिकारी व फायर, पी.डब्लू.डी., जिला पुलिस, स्वास्थ्य, सिचाई, नेहरू यूवा केन्द्र और रेडक्रास विभाग के अधिकारियों द्वारा बैठक कर इस मेगा माक अभ्यास की सम्पूर्ण रूप रेखा तैयार की गयी। इस मेगा माक अभ्यास का नेतृत्व एनडीआरएफ के टीम कमांडर निरीक्षक बिनय कुमार द्वारा लखनऊ टीम के 30 सदस्यीय टीम द्वारा किया गया। टीम कमांडर निरीक्षक बिनय कुमार ने बताया कि आपसी समन्वय से सकारात्मक पहल व सशक्त रिस्पोंस सिस्टम को विकसित करने से इस तरह की भूकंप व आगजनी जैसी आपदाओं में होने वाली दुर्घटनाओं से आसानी से निपटा जा सके और समय-समय पर इस तरह के मेगा माँक अभ्यास द्वारा महत्वपूर्ण जीवन की रक्षा की जा सकेगी। इस मेगा माक अभ्यास के दौरान एस.डी.एम. दीक्षा जैन, एनडीआरएफ टीम कमांडर निरीक्षक बिनय कुमार और उपनिरीक्षक/सा. परस राम जाखड़ सहित 30 सदस्यी टीम एवं अन्य संस्थाओं ंके प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read