Jaunpur News : चौथे शनिवार को दीवानी न्यायालय की छुट्टी रद्द
जौनपुर। जनपद न्यायाधीश मदनपाल सिंह ने बताया कि निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेण्ट एक्ट के अन्तर्गत 17-18 मार्च को होली के अवकाश के साथ 19 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। इसके एवज में चतुर्थ शनिवार को अवकाश को कार्यदिवस घोषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

19 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर का प्रस्ताव 29 मार्च को इस आशय से प्राप्त हुआ है कि 19 मार्च के एवज में 06 अक्टूबर 2022 को अवकाश घोषित किया जाय एवं माह जून में चतुर्थ शनिवार को समस्त न्यायालयों को कार्य दिवस के रुप में संचालित किया जाय। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के प्रस्ताव/सुझाव 29 मार्च को दृष्टिगत रखते हुए इस न्यायिक अधिष्ठान के साथ साथ ग्राम न्यायालयों में 19 मार्च को घोषित स्थानीय अवकाश के एवज में 6 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है तथा 25 जून को चतुर्थ शनिवार को कार्य दिवस के रूप में घोषित किया जाता है, उक्त तिथि को पीठासीन अधिकारीगण द्वारा न्यायिकध्प्रशासनिक कार्य सम्पादित किया जायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















