Homeरायबरेलीएसडीएम सालिग राम की तेज—तर्रार कार्यशैली से भू-माफिया में मचा हड़कम्प

एसडीएम सालिग राम की तेज—तर्रार कार्यशैली से भू-माफिया में मचा हड़कम्प

एसडीएम सालिग राम की तेज—तर्रार कार्यशैली से भू-माफिया में मचा हड़कम्प

अवैध निर्माण की सूचना मिलने पर कार्य रुकवा दर्ज कराया मुकदमा
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। लोगों ने अब तक सलोन तहसील में कई ऐसे उपजिलाधिकारी देखे होंगे जिनके पास फरियादी शिकायत तो करने जाते रहे किंतु कार्यवाही छोड़ मौके की स्थिति की जानकारी लेना भी जिम्मेदार मुनासिब नहीं समझते थे किंतु हाल ही में सलोन तहसील की कमान संभालने वाले तेज—तर्रार एसडीएम सालिगराम की सख्त कार्यशैली से भू माफियों में हड़कंप मचा हुआ है।

बताते चलें कि बीते विधानसभा चुनाव के दौरान जालौन जनपद से रायबरेली जिले में आकर महाराजगंज तहसील की कमान संभाल कर अपनी तेजतर्रार कार्यशैली से सुर्खियों में रहने वाले एसडीएम सालिगराम हाल ही में जैसे ही सलोन तहसील की कमान संभाली वैसे ही एक तरफ जहां तहसील में कार्यरत भ्रष्ट कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल है तो वहीं दूसरी तरफ भूमाफिया भी क्षेत्र के मानो सहम उठे हैं। ऐसा ही एक ऐसा ताजा मामला सलोन तहसील क्षेत्र के ही मटका ग्रामसभा स्थित पूरे जोधी गांव से निकल कर सामने आया जहां तक चारागाह की सुरक्षित जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण को आधी रात में अंजाम दिया जा रहा था।

ग्रामीणों की सूचना पर तेजतर्रार एसडीएम सालिगराम ने मौके पर पुलिस बल भेज अवैध निर्माण तो रुकवाया ही साथ ही अवैध निर्माण को अंजाम देने वाले लगभग 7 लोगों को मौके से पकड़कर हिरासत में ले लिया जिसके बाद शांति भंग की कार्यवाही के साथ-साथ एंटी भू माफिया का भी मुकदमा अवैध निर्माणकर्ता पर पंजीकृत कराया। जिससे क्षेत्र के भू माफियों में हड़कंप मचा हुआ है। यही नहीं, इस दौरान एसडीएम सालिगराम ने सख्त लहजे में कहा कि यदि अपनी कार्यशैली से भू-माफिया बाज नहीं आएंगे तो जल्द ही अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। बताते चलें कि ग्रामसभा मटका में चरागाह की लगभग 67 बीघा भूमि में भूमाफिया एक तरफ जहां वर्तमान समय में लगभग 35 बीघा भूमि में धान की अवैध खेती कर रहे हैं। एसडीएम सालिगराम से पूर्व सांठ-गांठ कर कथित कार्यवाही कर भू—माफियाओं को पूर्व के जिम्मेदारों द्वारा बरी कर दिया गया था तो वहीं दूसरी तरफ एक एक कर कई अवैध मकानों के निर्माण भी हो चुके हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

ADD From Durga City Hospital And Trauma Center With Neuro ICU And Critical Care Naiganj, Prayagraj Main Road, Jaunpur Hearty congratulations and best wishes on the auspicious occasion of Dhanteras and Deepawali.

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read