JAUNPUR NEWS : छठ पूजा महोत्सव: आस्था का उमड़ा जनसैलाब
JAUNPUR NEWS : छठ पूजा महोत्सव: आस्था का उमड़ा जनसैलाब
व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य
सकुशल सम्पन्न हुआ आस्था का पर्व छठ पूजा महोत्सव
विपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में आस्था का पर्व छठ पूजा महोत्सव में हजारों की संख्या में महिलाओं ने शीतला माता मन्दिर के बगल में स्थित पवित्र कुण्ड में सोमवार को प्रातः काल उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। भोर में सूर्योदय होने के पूर्व मंदिर के बगल में स्थित पवित्र कुण्ड में हजारों की संख्या में महिलाए सीढ़ियों पर बने वेदी पर धूप दीप प्रज्वलित कर विधि विधान से पूजन किया।
पवित्र कुण्ड में खड़ी होकर व्रती महिलाए सूप में फल प्रसाद लेकर उगते हुए सूर्य नारायण को अर्घ्य दिया। वहीं पवित्र कुण्ड में इस बार छठ पूजा लोकप्रिय पर्व भारी भीड़ थी। भक्तिमय भजनों, छठ पचरा, गीतों की ध्वनियों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। मां श्री शीतला कार्यसमिति के अध्यक्ष विनय त्रिपाठी व विशेष सहयोगी लालमनि माली ने बताया कि पिछले वर्ष की भाती इस वर्ष पवित्र कुण्ड में हजारों संख्या में महिलाए सीढ़ियों पर वेदी बनाकर पूजन पाठ करती हुई नजर आई। समिति के सदस्यों द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से पवित्र कुण्ड के रेलिंग के बाहर 4 फीट तक पानी भरा गया है।
सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से बच्चो को सरोवर के अंदर न जाने का दिशानिर्देश संचालन के माध्यम से दिया जा रहा था। कार्यक्रम का संचालन आनंद त्रिपाठी ने किया। साफ सफाई व्यवस्था प्रशाद वितरण की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर विश्वनाथ माली, अमरदेव माली, श्याम लाल माली, सुजीत त्रिपाठी, विनय गिरी, सचिन गिरी, अमित माली, आदर्श त्रिपाठी, पप्पू त्रिपाठी, संजय माली कोषाध्यक्ष, भोजपुरी एक्टर आशीष माली, जयबिंद माली, अनिल सोनकर, बसंत माली, आकाश गिरी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।