Homeजालौनएसडीएम-सीओ का प्रस्तावित अस्थायी आतिशबाजी की दुकानों का हुआ निरीक्षण

एसडीएम-सीओ का प्रस्तावित अस्थायी आतिशबाजी की दुकानों का हुआ निरीक्षण

एसडीएम-सीओ का प्रस्तावित अस्थायी आतिशबाजी की दुकानों का हुआ निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
कालपी, जालौन। आगामी दीपावली पर सजने वाली आतिशबाजी तथा पटाखे की दुकानों में मानक पूरा करने के लिए प्रशासन द्वारा गंभीरता पूर्वक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए एसडीएम, सीओ तथा कोतवाल द्वारा प्रस्तावित आस्थाई प्रस्तावित आतिशबाजी मार्केट का स्थलीय निरीक्षण करके दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। विदित हो कि दीपावली, धनतेरस, भैया दूज के प्रभाव के पर्वों पर आतिशबाजी का प्रदर्शन होता है‌ तथा खरीदारी भी जोर-जोर से चलती है। कालपी में 2 आतिशबाजी तथा 5 पटाखे की दुकानों के लाइसेंसधारक है। शासन के निर्देश के मुताबिक आतिशबाजी तथा पटाखे की दुकानें रिहायशी तथा व्यवसायिक क्षेत्र से दूर स्थापित कराई जाती है। इस बार आलमपुर स्थित ठक्कर बाबा इंटर कॉलेज के ग्राउंड में आतिशबाजी की दुकान स्थापित होगी। इसी को मद्देनजर रखते हुए उपजिलाधिकारी सुशील सिंह, क्षेत्राधिकारी अवधेश सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र पाठक आदि अधिकारियों की टीम द्वारा प्रस्तावित आतिशबाजी मार्केट स्थल ठक्कर बापा इंटर कालेज कालपी के ग्राउंड तथा परिसर का निरीक्षण किया गया। एसडीम ने दुकानदारों को निर्देश दिये कि अपनी आतिशबाजी की दुकानों में आग बुझाने के संयंत्र के अलावा बालू, पानी की व्यवस्था की जाए तथा अग्निशमन विभाग के नियमों का पूर्णता पालन कराया जाय। नियमों की अनदेखी करने पर संम्बंधित दुकानदार के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read