Homeकौशाम्बीरेलवे लोहा के साथ कबाड़ी व रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार

रेलवे लोहा के साथ कबाड़ी व रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार

रेलवे लोहा के साथ कबाड़ी व रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार

पवन मिश्रा
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र भरवारी रेलवे पुलिस चैकी प्रभारी ने रेलवे का सामान चोरी कर कबाड़ी की दुकान पर बेचने वाले रेलवे कर्मचारी को सामान के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है, आरपीएफ चैकी प्रभारी ने जी टी रोड स्थित भीटी गांव के कबाड़ की दुकान से रेलवे संपत्ति बरामद किया है। पुलिस ने कबाड़ दुकानदार के बयान पर रेल कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।

रेलवे पुलिस ने मो. फैज पुत्र निसार निवासी ग्राम लोहरा थाना संदीपन घाट (कबाड़ का दुकानदार रिसीवर), फूलचंद पुत्र स्व. जगरूप प्रसाद निवासी ग्राम देवरा थाना मंझनपुर जिला (कर्मचारी रेलवे सिग्नल विभाग भरवारी) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भरवारी और मनोहरगंज के मध्य रेल लाइन से जोगल प्लेट, इमरजेंसी प्लेट, क्लैम्प निकाल कर उक्त कबाड़ की दुकान पर बेचा गया सामान बरामद किया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read