हाई वोल्टेज विद्युत खम्भे से टकराकर पलटा कंटेनर, धूं-धूं कर जला
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र की हाइवे मार्ग पर हरियाणा से प्रयागराज की तरफ जा रहा तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक कशिया पश्चिम पेट्रोल पंप के पास हाई वोल्टेज विद्युत खंभे से टकराकर पलट गया, जिससे कंटेनर के आगे जा रहा आटो कंटेनर ट्रक के नीचे दब गया। हाई वोल्टेज विद्युत पोल से टकराने के बाद कंटेनर और आटो में आग लग गई, हादसे में एक ब्यक्ति झुलस गया।
इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंटेनर पलटने से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और सड़क से जाम हटाया। वही घटना के बाद ट्रक चालक और क्लीनर ट्रक से कूदकर फरार हो गए। वहीं आटो चालक मुकेश पुत्र ब्रह्मदेव यादव निवासी कटरा बाजार सोनपुर थाना कोडरौना संत रविदास नगर भदोही गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मुकेश कुमार को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराकर जांच में जुटी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







