Homeशामलीगैस सिलेंडर को लेकर दो गुटों में विवाद, हुआ पथराव

गैस सिलेंडर को लेकर दो गुटों में विवाद, हुआ पथराव

गैस सिलेंडर को लेकर दो गुटों में विवाद, हुआ पथराव

दीपक कुमार
कैराना, शामली। स्थानीय क्षेत्र में गैस सिलेंडर लेने गई युवती के साथ पड़ोसियों ने मारपीट कर मकान की छत से पथराव कर तीन लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्रकरण का वीडियो इंटरनेट पर तेजी प्रसारित हो रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सायं क्षेत्र के गांव रामडा निवासी इंतजार की पुत्री शबनम पड़ोसी अहसान के यहां से गैस सिलेंडर लेने गई थी। आरोप है कि युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। वहीं शोर शराबा सुनकर उसकी दूसरी पुत्री नसीमा घटना स्थल पर पहुँच गई। जिसके बाद हमलावरों ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि अहसान के स्वजन ने मकान की छत पर चढ़कर ईंट पत्थरों से उनके मकान व आंगन में हमला कर दिया जिसमें इंतजार व किशोरी ईशा भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पथराव का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read