HomeJaunpurबाइक से टक्कर होने पर स्कूली छात्राएं जख्मी

बाइक से टक्कर होने पर स्कूली छात्राएं जख्मी

बाइक से टक्कर होने पर स्कूली छात्राएं जख्मी

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय नगर के बारा मोड़ के पास सोमवार को बाइक की टक्कर से दो छात्राएं घायल हो गईं। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने पुलिस को सूचना देते हुए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। JAUNPUR NEWS : RTI activist Deepak Shukla disqualified for obstructing workदोपहर में प्राथमिक विद्यालय से छुट्टी होने के बाद सभी छात्र घर जाने के लिए स्कूल से निकले। प्रधानाध्यापक सुधाकर सिंह ने अध्यापकों के साथ सभी छात्रों को सड़क पार कराया। सड़क की पटरी से छात्र अपने घर जा रहे थे। इस बीच बारा मोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने दो छात्राओं को टक्कर मार दी। जोगियाना मोहल्ला निवासी कक्षा 4 की छात्रा फलक पुत्री नज्जन और कक्षा 3 की छात्रा तानिया पुत्री गुफरान घायल हो गईं। पुलिस को सूचना देने के बाद तत्काल घायल छात्राओं को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर उनके परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read