HomeJaunpurदो माह से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिये भटक रहे दर्जनों...

दो माह से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिये भटक रहे दर्जनों ग्रामवासी

दो माह से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिये भटक रहे दर्जनों ग्रामवासी

सोंधी ब्लाक के 55 गांव के लोग काट रहे चक्कर
कई बार पत्राचार के बाद भी नहीं हुआ समाधान
तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के लगभग 55 गांव का यूजर आईडी दो महीने से लॉक होने से ऑनलाइन जन्म, मृत्यु प्रमाण-पत्र नही बन पा रहा है।जिससे भारी संख्या में ग्रामीणों को अत्यधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार पहले यूजर आईडी बनाने के लिए एडीएम राजस्व को नमित किया गया लेकिन कई सप्ताह बीत जाने के बाद भी नहीं बना। ग्रामीणों ने इस सम्बंध में ज्ञापन भी सौंपा था। बावजूद इसके दो माह बीत जाने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका। इस समस्या को देखते हुए बीडीओ जितेंद्र प्रताप सिंह ने कई बार उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया गया। इसके बाद भी कोई हल नहीं निकल पाया।
विदित हो कि गांव के पंचायत सचिव के स्थानांतरण के बाद से यूजर आईडी बंद हो गयी। नये पंचायत सचिव के नाम से आईडी जनरेट होनी थी जिसमें ग्राम सभा पाराकमाल, हाजी रफीपुर, अरंद, खुदौली, महरौडा, अतरौरा, बारा गोधना, शाहापुर, तारगहना, लपरी, झांसेपुर, भूडकुड़हां आदि गांव में यूजर आईडी बंद होने से समस्या बनी हुई है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण आये दिन ब्लॉक का चक्कर काट रहे हैं। किसान अपने सारे काम—धाम छोड़कर इस समस्या को झेल रहे हैं। कोई सुधि लेने वाला नहीं है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read