HomeLucknowसामूहिक भागीदारी से ही होगा पर्यावरण संरक्षण व सतत विकास

सामूहिक भागीदारी से ही होगा पर्यावरण संरक्षण व सतत विकास

सामूहिक भागीदारी से ही होगा पर्यावरण संरक्षण व सतत विकास

आरएल पाण्डेय
लखनऊ। कंज्यूमर गिल्ड लखनऊ एवं कट्स इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीन एक्शन वीक के अंतर्गत एक हितधारक परामर्श का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य सामूहिक भागीदारी से किस तरह सतत उपभोग को बढ़ावा दिया जा सकता है। साथ ही पर्यावरण को किस तरह संरक्षित रख कर सतत विकास किया जा सकता है इस पर उपस्थित विशेषज्ञो द्वारा विस्तार से चर्चा की गयी।

कार्यक्रम में जयपुर से पधारे जॉर्ज चेरियन, निदेशक कट्स इंटरनेशनल व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कंज्यूमर कोओर्डीनेशन कौंसिल नई दिल्ली ने बताया कि ग्रीन ऐक्शन वीक एक ग्लोबल अभियान है, जो कि विश्व भर में अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मनाया जाता है। वर्ष 2018 से ही इस अभियान की मुख्य थीम शेयरिंग कम्युनिटी है। जिसका मुख्य उद्देश जनभागीदारी के साथ उपभोक्ताओं को सतत उपभोग करने हेतु प्रेरणा देना तथा पर्यावरण को संरक्षित करना है। कट्स द्वारा 14 राज्यो में अन्य संस्थाओं के सहयोग से यह अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रीन मैन विजयपाल बघेल पर्यावरणविद द्वारा बताया गया कि अब वक्त आ गया है कि सामूहिक भागीदारी से पर्यावरण को संरक्षित रखने का संकल्प लें तथा ऐसी वस्तुओं एवं सेवाओं का प्रयोग करें जिसके जिसका पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचे। कार्यकम में उत्तर प्रदेश जैव विविधता बोर्ड के तकनीकी अधिकारी डॉ. सोमेश गुप्ता तथा बोर्ड के कंसल्टेंट आशुबोध द्वारा जैव विविधता के अनिवार्यता पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित असित महाराणा, निदेशक व प्रमुख भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा सतत विकास में मानकों की महत्ता पर प्रकाश डाला। अनिल कुमार माथुर मुख्य पर्यावरणीय अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा बताया गया कि जनभागीदारी से ही प्रदूषण को कम किया जा सकता है। प्लास्टिक का कम प्रयोग व सतत उपयोगी वस्तुओं का प्रयोग उपभोक्ता को करना चाहिए। विख्यात विषय विशेषज्ञ डॉ. भरत राज सिंह तथा डॉ. राम कोमल प्रसाद एसोसिएट प्रोफेसर आईआईसी एमआरटी द्वारा भी तकनीकी व्याख्यान दिया गया।

क्लाइमेट ऐजेंडा एक्सपर्ट डॉ. भानु तथा एसोचैम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल तथा सीईई के प्रतिनिधि जितेन्द्र पटेल द्वारा भी इस विषय पर तकनीकी व्याख्यान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अभिषेक श्रीवास्तव अध्यक्ष कंजूमर गिल्ड द्वारा बताया गया कि संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य किया जा रहा है। यह अभियान उसी का ही एक हिस्सा है। सामूहिक भागीदारी के साथ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में भज्ञोदय फाउण्डेशन के आचार्य राम महेश मिश्र, समाजसेवी आरडी शुक्ला, कई पर्यावरणविद व विषय विशेषज्ञों द्वारा भाग लिया गया एवं पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read