सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने कोरोना योद्धा को किया सम्मानित

Must Read

- Advertisement -

लखनऊ। सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा इस वैश्विक महामारी कोवाईड 19 काल में जरूरत मन्द लोगों को हरसंभव मदद करने वाले लोगों को और प्रवासी मजदूरों को खाद्द सामग्री के साथ—साथ नि:शुल्क दवाओं के वितरण करने के लिए कोरोना योद्धाओं के रूप में काम करने वाले व्यक्तियों को कोरोना योद्धा सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष अश्वनी जायसवाल ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति का थर्मल चेकअप के साथ साथ प्रत्येक व्यक्ति का सेनेटाइजिंग भी कराया गया। मुख्य अतिथि दीपक मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। मुख्य अतिथि द्वारा कोरोना योद्धाओं को प्रमाण पत्र और फेस मास्क देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में सुमन जायसवाल, कर्नल एम.सी. जायसवाल, डॉक्टर शालिनी बंसल (दिल्ली), आशीष जायसवाल, रूप कुमार शर्मा (सिविल डिफेंस), भगत महेंद्र मोहन सिंह (दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी), शालिनी सिंह, राखी जायसवाल (अभिनेत्री), गुंजन वर्मा, रेहान अहमद सिद्दीकी, ममता सिंह, प्रशांत पाण्डेय, मनोज मिश्रा (सिविल डिफेंस), रुचि अग्रवाल, गिरिजा एवं नीतू जायसवाल, दीपक अग्रवाल, तनवीर अहमद सिद्दीकी, इंजीनियर शशांक, दीपू, शुभम मिश्रा, डॉ. शशि जायसवाल, अतुल शर्मा, जितेंद्र बहादुर सिंह, हिमांशु निगम, संदीप, विवेक सक्सेना, सुरेश जायसवाल, रितेश श्रीवास्तव, अरुण मिश्रा, उषा किरण, एखलाक अहमद, रितेश त्रिवेदी, निखत परवीन, मीनू सक्सेना, संजय वर्मा, आर पी वर्मा, ऋषि शर्मा, अनिता जायसवाल इत्यादि लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा प्रधानमंत्री कार्यक्रम के विषय पर लोगों को जानकारी भी दी गई तथा कोरोना के खिलाफ जंग में जीत का आह्वान भी किया। प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ्ता अभियान से प्रेरणा लेते हुए संस्था ने चालीस हजार बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर एक नया कीर्तिमान भी बनाया है। जिसको मार्वलस रिकॉर्ड बुक ऑफ इंडिया ने अपनी किताब में जगह दी है। जिसके लिए उत्तर प्रदेश के चौबीस मन्त्रियों ने अपने शुभकामना पत्र दिया है।

लखनऊ। सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा इस वैश्विक महामारी कोवाईड 19 काल में जरूरत मन्द लोगों को हरसंभव मदद करने वाले लोगों को और प्रवासी मजदूरों को खाद्द सामग्री के साथ—साथ नि:शुल्क दवाओं के वितरण करने के लिए कोरोना योद्धाओं के रूप में काम करने वाले व्यक्तियों को कोरोना योद्धा सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष अश्वनी जायसवाल ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति का थर्मल चेकअप के साथ साथ प्रत्येक व्यक्ति का सेनेटाइजिंग भी कराया गया। मुख्य अतिथि दीपक मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
मुख्य अतिथि द्वारा कोरोना योद्धाओं को प्रमाण पत्र और फेस मास्क देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में सुमन जायसवाल, कर्नल एम.सी. जायसवाल, डॉक्टर शालिनी बंसल (दिल्ली), आशीष जायसवाल, रूप कुमार शर्मा (सिविल डिफेंस), भगत महेंद्र मोहन सिंह (दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी), शालिनी सिंह, राखी जायसवाल (अभिनेत्री), गुंजन वर्मा, रेहान अहमद सिद्दीकी, ममता सिंह, प्रशांत पाण्डेय, मनोज मिश्रा (सिविल डिफेंस), रुचि अग्रवाल, गिरिजा एवं नीतू जायसवाल, दीपक अग्रवाल, तनवीर अहमद सिद्दीकी, इंजीनियर शशांक, दीपू, शुभम मिश्रा, डॉ. शशि जायसवाल, अतुल शर्मा, जितेंद्र बहादुर सिंह, हिमांशु निगम, संदीप, विवेक सक्सेना, सुरेश जायसवाल, रितेश श्रीवास्तव, अरुण मिश्रा, उषा किरण, एखलाक अहमद, रितेश त्रिवेदी, निखत परवीन, मीनू सक्सेना, संजय वर्मा, आर पी वर्मा, ऋषि शर्मा, अनिता जायसवाल इत्यादि लोगों
को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा प्रधानमंत्री कार्यक्रम के विषय पर लोगों को जानकारी भी दी गई तथा कोरोना के खिलाफ जंग में जीत का आह्वान भी किया। प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ्ता अभियान से प्रेरणा लेते हुए संस्था ने चालीस हजार बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर एक नया कीर्तिमान भी बनाया है। जिसको मार्वलस रिकॉर्ड बुक ऑफ इंडिया ने अपनी किताब में जगह दी है। जिसके लिए उत्तर प्रदेश के चौबीस मन्त्रियों ने अपने शुभकामना पत्र दिया है।

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रान्तीय अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव ने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुबोध कांत सहाय, राष्ट्रीय संरक्षक महेश चंद्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. मुकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ से विचार विमर्श कर जिले के शास्त्रीनगर निवासी प्रदीप कुमार अस्थाना को प्रदेश उपाध्यक्ष मनानीय किया है। श्री अस्थाना कर्मचारी संगठन में भी जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। इनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदीप अस्थाना के मनोनयन से जनपद के साथ-साथ प्रदेश में कायस्थ महासभा मजबूत होगा। वहीं संरक्षक डा. मनमोहन श्रीवास्तव, बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, राजकपूर श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया, इं. अमित श्रीवास्तव, डा. अंजना श्रीवास्तव, डा. जाह्नवी श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक, विनोद श्रीवास्तव एडवोकेट, हिमांशु श्रीवास्तव एडवोकेट, गुडलक श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, अर्पित आनंद श्रीवास्तव, मनीष अस्थाना पूर्व सभासद, आशुतोष श्रीवास्तव सबरहद, रवि श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, रवि निगम, डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है। सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने सिकरारा चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया। अपने मुखिया के जन्मदिन पर उन्होंने आधा दर्जन गांवों में जाकर पौधरोपण किया। इससे साथ ही मुसहर बस्ती में जाकर परिजनों व बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल को आज उत्तर प्रदेश की जनता विकास, अधिकार एवं न्याय का कार्यकाल मानती है। कहा कि आज विरोधी भी अखिलेश यादव के कार्यो की सरहाना करते हुये दिखायी पड़ते हैं और किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर पर विक्रम यादव, फुर्तीलाल कन्नौजिया, सतवंत यादव, गुलाब यादव, हृदय नारायण यादव, ओम प्रकाश यादव आदि प्रमुख रहे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को फतेहगंज स्थित आर एन महाविद्यालय पर सपा नेताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केक काटाकर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए बृहद पौधरोपण भी किया गया। विद्यालय परिसर में दिन में लगभग दस बजे भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद हो गए। कार्यक्रम स्थल को रंगविरंगी गुब्बारों व मालाआें से सजा दिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजनाथ यादव ने उक्त विद्यालय में केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बृहद विद्यालय परिसर व आस-पास के गांव में जाकर पौधरोपण किया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव का पांच साल का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है, जिसे जनता आज भी याद करती है। उनके साथ जिलासचिव केशजीत यादव, यशवंता यादव, राना प्रताप यादव, दिवाकर यादव, आनंद यादव आदि प्रमुख रहे।

- Advertisement -

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

आपराधिक गतिविधियों एवं पशु तस्करी में चिन्हित 3 गिरोहों को किया गया सूचीबद्ध

आपराधिक गतिविधियों एवं पशु तस्करी में चिन्हित 3 गिरोहों को किया गया सूचीबद्ध देवी प्रसाद शर्मा आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This