एसडीएम जखनियां को भेंट की गयी सारण दृष्टि पत्रिका
उग्रसेन सिंह
जखनिया, गाजीपुर। स्थानीय तहसील के नवागत उपजिलाधिकारी से समाजसेवी उग्रसेन सिंह की औपचारिक मुलाकात हुई जहां उन्होंने उपजिलाधिकारी को सारण दृष्टि पत्रिका भेंट किया।
इस दौरान क्षेत्र में काफी दिन से तमाम लंबित मामलों के सफल निस्तारण पर विस्तृत चर्चा हुई जहां उपजिलाधिकारीने आश्वस्त किया कि कभी भी गलत कार्य नहीं होगा और न ही किसी को करने दूंगा। मेरे स्तर तक जुड़ी कोई भी कार्रवाई होगी, वह न्याय हित में होगी। हमारा यह सदैव प्रयास रहता है कि कोई भी पीड़ित इधर—उधर न भटकने पाये। मामला हमारे संज्ञान में आते ही यही प्रयास होता है कि उसका ससमय जल्द से जल्द निस्तारण हो सके।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












