भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ लाभार्थी सम्मेलन
उग्रसेन सिंह
जखनिया, गाजीपुर। स्थानीय क्षेत्र के सनसाइन सभागार में भाजपा केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन करते हुये किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पूर्ण रूप से गरीबों को समर्पित है। भाजपा सरकार दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करते हुए मानव एकात्मवाद के सिद्धांत पर चलते हुए हर शोषित, वंचित, दलित, दबे—कुचले समाज के लोगों को सरकार की सारी योजनाएं, शुचिता और पारदर्शिता के साथ शत—प्रतिशत उपलब्ध हो रही है। पूर्व की सरकारें गरीबों के नाम पर राजनीति करती थीं। धर्म के नाम पर बंटवारा करते थे परंतु उनके जीवन में परिवर्तन हो सुधार हो, वह ऐसा कोई कार्य विगत 60 वर्षों में नहीं किया।
उन्होंने कहा कि पीएम आवास, मुख्यमंत्री आवास, उज्जवला, आयुष्मान, सौभाग्यवती, जनधन, विकलांग पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, अटल पेंशन, किसान सम्मान निधि, स्किल डेवलपमेंट, मुद्रा योजना ऐसी सैकड़ों योजनाएं हैं जो समाज की तस्वीर और तकदीर बदल रही हैं। आप का जरूर आकलन करें कि पूर्व सरकारों ने अच्छा काम किया है कि वर्तमान में जो सरकार चल रही है वह अच्छा काम कर रही है और जो आपके लिए काम कर रहा है, उसके साथ खड़े रहे।
लाभार्थी सम्मेलन के बाद 19 जून को आयोजित डिप्टी सीएम के सभास्थल का निरीक्षण उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी के साथ करते हुये जिलाध्यक्ष ने व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री ओम प्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, विधानसभा संयोजक मुराहु राजभर, उपाध्यक्ष विपिन सिंह, सरोज मिश्रा, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, रामराज बनवासी, रमेश सिंह, उमाशंकर यादव, धर्मवीर राजभर, पीयूष सिंह, अशोक गुप्ता, मृदुला पांडेय, अनीता चौहान, मीनू उपाध्याय, अरविंद चौहान, हंसराज राजभर, अटल सिंह, राकेश राजभर सहित भारी संख्या में लाभार्थी महिलाएं, पार्टीजन आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












