Homeबाराबंकीआरएसएस के पर्यावरण उत्सव में रोपे गये पौधे

आरएसएस के पर्यावरण उत्सव में रोपे गये पौधे

आरएसएस के पर्यावरण उत्सव में रोपे गये पौधे

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने व हरियाली में वृद्धि के संकल्प के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पर्यावरण उत्सव की शुरुआत बुधवार को हुई। लखपेड़ा बाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के मैदान में पर्यावरण के लिए लाभप्रद प्रजातियों के 21 पौधों का रोपण किया गया।जिला कार्यवाह सुधीर ने विद्यार्थियों को पेड़ो का महत्व समझाते हुए कहा कि पेड़ हमे प्राणवायु देते है और कार्बन डाई ऑक्साइड को अवशोषित करके पर्यावरण को शुद्ध बनाते है। पेड़ वर्षा कराने में और रेगिस्तान रोकने में सहायक होते है।

पेड़ों से हरियाली फैलती है। पक्षियों को आसरा मिलता है और सभी को छाया मिलती है। उन्होंने बड़, पीपल, तुलसी आदि के आध्यात्मिक एवं औषधीय गुणों को विस्तार से समझाया। कहा कि पेड़ को लगाने के साथ उसको बचाना भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से एक एक वृक्ष लगाने की अपील की। उन्होंने बताया कि वृक्ष लगाने का यह पर्यावरण उत्सव एक माह तक चलेगा, जिसके अंतर्गत सभी आठ खंडों व दो नगर क्षेत्रों में वृक्षारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बुधवार को रोपित किये गये पौधों में नीम, अमरूद, जामुन, पाकड़ आदि शामिल है। इस अवसर पर जिला संघचालक आरएस गुप्ता, नगर संघचालक विष्णु सिंह, जिला कार्यवाह सुधीर, नगर प्रचारक अनुपम, जिला पर्यावरण प्रमुख नवेन्दु, शैलेंद्र, पूर्णेन्दु, निखिल, डीके शुक्ला, घनश्याम मौर्य, अमित अवस्थी, राकेश, देवी शरण, प्रभात, ललराम चौधरी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read