आर्यावर्त शक्ति मिशन का हुआ शुभारम्भ
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। बैंक के बढ़ते एनपीए को देखते हुए और किसानो को ऋण ग्रस्तता से मुक्त करने के उद्देश्य व ऋण वसूली के लिए आर्यावर्त बैंक द्वारा एक नयी पहल कर आर्यावर्त शक्ति मिशन प्रारम्भ किया गया है। क्षेत्रीय प्रबन्धक आर्यावर्त बैंक बाराबंकी परिक्षेत्र संजीव कुमार ने बताया कि बाराबंकी परिक्षेत्र के आपदाग्रस्त किसानों कों ऋणमुक्ति हेतु विगत 24 जून कों बैंक अदालत का आयोजन किया गया।
जिसमें एनपीए ऋण खाताधारकों कों ऋण मुक्ति हेतु मूलधन एवं ब्याज में आकर्षक छूट का लाभ दिया गया। इसी क्रम मे आर्यावर्त बैंक द्वारा महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए महिला कर्मियों की वसूली टीम आर्यावर्त शक्ति का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि बाराबंकी परिक्षेत्र मे 5 टीम गठित की गयी है जो हमारी शाखाओ से संबद्ध आपदाग्रस्त किसान भाइयों के घर जाकर उन्हे ऋण अदायगी हेतु प्रेरित करेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













