सीएचसी में सन्त निरन्कारी चैरिटेबल फाउण्डेशन ने किया पौधरोपण
हापुड़। सीएचसी में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा पौधरोपण किया गया। फाउंडेशन द्वारा वन नेस वन वृक्षारोपण पूरे भारत में 600 स्थानो पर किया गया। वहीं जनपद के गढ़ रोड स्थित सीएससी में लगभग डेढ़ सौ पौधे लगाए गए।
सभी पौधे फलदार लगाए गए जिसमें आम, जामुन, नींबू, अमरूद आदि शामिल रहे। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील त्यागी व उनकी पत्नी ने अपने हाथों से पौधा लगाकर संत निरंकारी के चैरिटेबल का धन्यवाद किया। डॉ त्यागी ने बताया कि जैसे कोविड काल में ऑक्सीजन की कमी रही थी, उसी को लेकर पेड़ पौधों महत्वपूर्ण है और इसे वातावरण स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












