HomeJaunpurकन्नौजिया समाज में जन्मे बाबा बजरंग धीरज ने दुबई में स्वर्ण पदक...

कन्नौजिया समाज में जन्मे बाबा बजरंग धीरज ने दुबई में स्वर्ण पदक जीतकर देश को किया

कन्नौजिया समाज में जन्मे बाबा बजरंग धीरज ने दुबई में स्वर्ण पदक जीतकर देश को किया गौरवान्तित
जौनपुर के लाल ने किया कमाल, भारत के लिये जीता स्वर्ण पदक
बजरंग ने एशिया रॉ पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीबनमऊ के होनहार पावर लिफ्टर बाबा धीरज बजरंग ने भारत की ओर से दुबई में प्रतिभाग करते हुए विगत दिनों दुबई में आयोजित रॉ एशिया पावर लिफ्टिंग बेंच प्रेस चैंपियनशिप में 120 किलो ग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग करते हुए स्क्वाड में 240 किलोग्राम बेंच प्रेस में 155 किलोग्राम एवं डेट दीप में 240 किलोग्राम कुल 635 किलोग्राम भार उठाकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। साथ ही बेंच प्रेस प्रतियोगिता में भी भारत के लिए रजत पदक जीतकर जौनपुर का नाम रोशन किया।
बाबा धीरज बजरंग की इस स्वर्णिम सफलता का श्रेय अपने गुरु सुनील प्रजापति महासचिव बनारस पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन तथा अपने माता-पिता, चाचा संजीव कनौजिया पूर्व प्रधान को दिया है। बताते चलें कि बाबा बजरंग धीरज पुत्र श्याम नारायण कनौजिया परिवार में जन्मे इस सिराजे हिंद जो वर्तमान में आईएएस एवं पीसीएस के लिए जानी जाने वाली धरती है। आज खेल के जगत में ऐसा कारनामा दिखाकर साबित कर दिया कि यह सिराजे हिंद की धरती में ऐसे ऐसे सपूत हैं जो देश ही नहीं विदेश में भी परचम लहराने का कार्य करते हैं। आज बाबा संत गाड्गे महाराज जी जिस समाज की कल्पना की थी और समाज को जिस तरफ आगे ले जाने का कार्य किया था थोड़ा-थोड़ा समाज अपनी कड़ी मेहनत के कारण आगे बढ़ा है जिसका उदाहरण जौनपुर जिले के लाल ने दिखा दिया है।
बाबा बजरंग की दुबई में भारत का तिरंगा लहराने वाले जलालपुर विकास खंड के इस लाल को बधाई देने वालों में वरिष्ठ समाजसेवी फकीर राम चौधरी पूर्व प्रधान अध्यापक, सुरेंद्र प्रताप कनौजिया जिलाध्यक्ष, संतलाल कनौजिया महामंत्री, सुनील चौधरी अध्यक्ष, समर बहादुर चौधरी, अनिल चौधरी पूर्व प्रधान, एड नन्हे लाल चौधरी, जितेंद्र चौधरी वरिष्ठ पत्रकार, डॉ रामा आसरे कनौजिया, डॉ अजय चौधरी, दयाराम चौधरी सहायक अध्यापक, उमाशंकर चौधरी, राजू चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष मिर्जापुर, जितेंद्र चौधरी सहायक अध्यापक के अलावा फोन के माध्यम एवं पूर्व प्रधान संजीव कनौजिया के आवास पर पहुंचकर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं समाज के सभी लोगों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर और तरक्की दे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read