HomeJaunpurगढ़मुक्तेश्वर में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

गढ़मुक्तेश्वर में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

गढ़मुक्तेश्वर में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

हापुड़। अपने खून से किसी दुसरे को नया जीवन देना एक महान कार्य माना जाता है। यही कारण है कि रक्तदान को महादान कहा जाता है आपात स्थितियों, बीमारियों, दुर्घटनाओं एवं प्रसव आदि मामलों में जीवन रक्षा हेतु रक्त की आवश्यकता होती है जो कई बार सरलता से उपलब्ध नहीं हो पाता है। भारतीय स्वंत्रता आन्दोलन के प्रसिद्ध काकोरी कांड जिसमें स्वंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, चन्द्रशेखर आज़ाद, अशफाक उल्ला खां, राजेन्द्र लाहिड़ी और रोशन सिंह ने सरकारी खजाने को लूट कर अंग्रेजी हकूमत पर बड़ी चोट की थी, की याद में देवनन्दिनी हॉस्पिटल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० सुनील त्यागी ने किया। इसी कड़ी में डा० विनीत यादव ने भाजपा कार्यालय गढ़मुक्तेश्वर में रक्तदान शिविर लगाया जिसका उद्घाटन विधायक हरेन्द्र तेवतिया ने किया। शिविर में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में किसान यूनियन, गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष परमेन्द्र जी, एम०पी० यादव, रजत चौहान, डा० धीरज आदि उपस्थित रहे समाज में कई प्रकार की भ्रांतियां फैली है जिसके कारण कई बार व्यक्ति रक्तदान से घबराता है लेकिन समय के साथ समाज में जागरूकता बढ़ रही है और अधिक से अधिक व्यक्ति रक्तदान में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। रक्तदान से रक्तदाता को भी कई फायदे प्राप्त होते हैं। सर्वप्रथम रक्तदाता के रक्त में कई गंभीर रोगों के लिए रक्त परिक्षण किये जाते हैं। कई बार गंभीर रोग की जानकारी समय रहते प्राप्त हो जाती है। रक्तदान नए ब्लड सेल्स को बढ़ावा देता है। ह्रदय को स्वस्थ रखता है। कैंसर का खतरा कर करता है तथा वजन घटाने में मदद करता है। शिविर में डा० सरिस चौधरी, दुष्यंत त्यागी, माम चन्द, कुसुम सिरोही, बाला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read