रेलवे में होने वाले चुनाव में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने हासिल की जीत
तेजस टूडे ब्यूरो
अनिल कश्यप
हापुड़। रेलवे में होने वाले चुनाव में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने मुरादाबाद मंडल में 50 प्रतिशत वोट प्राप्त करके भारी बहुमत से एक तरफ जीत हासिल की। नॉर्दर्न रेलवे मेंशन यूनियन को 6984 वोट मिले जबकि विपक्षी यूनियन को 26 प्रतिशत वोट मिला।
इसी उपलक्ष्य में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारी ने ढोल बजाकर विजय जुलूस निकाला व सभी रेलवे कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। गढ़ से लेकर महरौली तक सभी स्टेशनों पर मिठाई बांटी गयी जिसमें नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन परिवार के पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






