संजय कुमार हिन्दू महासभा के बनाये गये प्रदेश सचिव

संजय कुमार
गोरखपुर। जनपद में राप्ती नगर प्रथम चरण निवासी संजय कुमार को अखिल भारत हिन्दू महासभा ने उत्तर प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया। उन्हें यह पद उनकी मेहनत और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद त्रिपाठी की अनुसंशा पर दिया गया। प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किए जाने पर संजय जी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद त्रिपाठी, गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र त्रिपाठी, वेद प्रकाश मिश्र, वाणिज्य संकाय गोविवि छात्रसंघ पूर्व महामंत्री पूर्व पार्षद अनिल गुप्ता, विवेकानंद सेवा मिशन राष्ट्रीय संयोजक डा विनय प्रदेश, मीडिया प्रभारी डा आरके चौहान, सुप्रिया श्रीवास्तव, संतोष यादव, मनोज मिश्रा, उमा प्रसाद चौहान सहित महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा माता श्री कन्केश्वरी नंद गिरी, संतकबीरनगर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निकिता नयना ने उन्हें बधाई दिया। जारी बयान में प्रदेश सचिव संजय जी ने कहा कि संगठन विस्तार और संगठन हित मेरे लिए सर्वोपरि है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














