Jaunpur News : ज्ञान इण्टरनेशनल प्ले स्कूल के बच्चों ने की खूब मस्ती

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में स्थित ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में 5वें दिन समर कैंप का समापन हुआ। विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों जैसे रैंप वॉक, डांस, ट्रेनिंग ऑन गुड टच एंड बैड टच आदि का आयोजन हुआ। समापन सत्र की मुख्य अतिथि सूर्या हॉस्पिटल की चिकित्सक डॉ रुचि मिश्रा रहीं जिन्होंने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में बेहद सरलता से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने स्कूल के समर कैंप की सराहना करते हुये कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों के मस्तिष्क सर्वांगीण विकास होता है।
कैंप के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी बच्चों को कैंप में सहभागिता दर्ज कराने के लिए सर्टिफिकेट दिया गया। 5 दिवसीय कैंप में समग्र रूप से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अरस्तू कुमार को मिस्टर ज्ञाना और वेदा नाग को मिस ज्ञाना का ताज पहना कर और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रबंधक डॉ राजकुमार मिश्र ने कार्यक्रम की सराहना की।
निदेशक दिवाकर मिश्र ने अपने छोटे बच्चों को कैंप में भेजने के लिए अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य डॉ अनामिका मिश्रा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त स्टाफ की भूमिका प्रशंसा करते हुये उन्हें भी प्रमाण पत्र देकर सराहना किया। इस अवसर पर सिमरन, ज्योति, रागिनी, समज्ञा अजय, मुलायम, रतन आदि की उपस्थिति रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














