शाहजहांपुर में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

धीरेन्द्र शुक्ला
शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव नौसारा निवासी अधिवक्ता मुकेश के भाई विशन गुप्ता 6 मई को स्कूटी से सव्जी मंडी से वापिस घर आ रहे थे। हाइवे पर आते ही दबँगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि 12 दिन पहले अधिवक्ता के भाई के साथ हुई मारपीट में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी तो दर्ज कर ली थी लेकिन गिरफ्तार एक भी आरोपी नहीं किया गया है अभी तक। पीड़ित ने आरोपियों से परिवार को जान का खतरा बताया है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट के बाहर आकर रोड पर कुर्सियां डालकर जाम लगा दिया। साथ ही विरोध प्रदर्शन सहित नारेबाजी भी की। इस दौरान सूचना पाते ही थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही उनका प्रार्थना पत्र लेकर आलाधिकारियों को सूचित कर दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














