Homeचंदौलीसंजय गांधी की मनायी गयी पुण्यतिथि

संजय गांधी की मनायी गयी पुण्यतिथि

संजय गांधी की मनायी गयी पुण्यतिथि

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसजनों ने काली महाल स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय पर संजय गांधी की पुण्यतिथि पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस दौरान वहां उपस्थित नेताओं ने कहा कि स्व. संजय गांधी एक ओजस्वी एवं ऊर्जावान नेता थे। उन्होंने कांग्रेस और देश को एक मजबूत आधार देने का कार्य किया। संजय गांधी ने देश को नई दिशा दी, युवाओं का मार्गदर्शन कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उनकी तेज तर्रार शैली और दृढ़ निश्चयी सोच की वजह से वो देश की युवा पसंद थे। संजय गांधी अपनी सादगी और भाषण के लिए जाने जाते थे। उन्होंने वर्कशॉप में मारुति का डिजाइन बनाने की कोशिश की, भारत में मारुति की नींव संजय गांधी ने ही डाली थी।

इस मौके पर राम जी दशरथ चौहान, नेहाल अख्तर बाबू, तारीक अब्बास, अभिषेक मिश्रा, प्रमोद मौर्य, फैयाज अंसारी, रमेश सिंह रामा, रीतेश गुप्ता, नेसार, दीपक गुप्ता, मोहन गुप्ता, मनोज कुमार, शिव सागर, सुनील कुमार, सेवा लाल आदि लोग थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read