HomeTrendingसमाचार पत्र विक्रेता संघ के चुने गये पदाधिकारी

समाचार पत्र विक्रेता संघ के चुने गये पदाधिकारी

समाचार पत्र विक्रेता संघ के चुने गये पदाधिकारी

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ की बैठक सेंटर पर प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया की अध्यक्षता में हुई। संचालन राजेश सिंह ने किया। बैठक में सर्वसम्मत से जिला कमेटी का गठन कर पदाधिकारी चुने गये। अध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष अमित कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष कमलेश विश्वकर्मा व संगठन मंत्री बच्चन राम चुने गये। संघ के प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने लोगों को माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संघ को शक्तिवान बनाने का कार्य करें।

JAUNPUR NEWS: Advocate Banke Lal Srivastava is no more, people expressed grief

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल ने कहा कि पूरे जिले में लोगों को संगठित किया जाएगा। हर निकाय में नगर अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। पहला कार्य हम लोगों के सामने 25 जून को जिला सम्मेलन को सफल बनाना है। इस सम्मेलन में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल का आगमन मुख्य अतिथि के रूप में होगा। बैठक में भागवत नारायण चौरसिया, चंद्रिका यादव, राजेश सिंह, अनिल तिवारी, विजय कुमार जायसवाल, अमित कुमार शर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, बच्चन राम, मदन यादव, संजय सिंह, कयामुद्दीन अंसारी, त्रिपुरारी यादव, कुर्बान अली, मोनू जायसवाल, अनिल प्रकाश, आनंद जायसवाल, गुड्डू जायसवाल, श्याम जी चौहान आदि लोग थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read