सफाई नायक का हुआ सम्मान
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। सत्य प्रेमी नगर वार्ड के सफाईकर्मियों ने अपने सफाई नायक वीरेंद्र यादव को फूल-माला पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया। सफाईकर्मी रामू ने वीरेंद्र यादव को फल की टोकरी तथा एक पैंट शर्ट उपहार स्वरूप भेंट किया। सफाईकर्मियों ने बताया कि हमारे सफाई नायक को पूर्व में उच्च अधिकारियों ने सम्मानित किया था, इसीलिए हम लोगों ने भी अपने सफाई नायक को सम्मानित करने की योजना बनाई थी। उन्होंने हमेशा हम कर्मियों के प्रति कुशल व्यवहार व अच्छे आचरण की मिसाल पेश किया है। क्षेत्रीय सभासद मुक्ता सिंह ने वीरेंद्र यादव को बधाई देते हुए सफाई कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सभासद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि इन्होंने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बगैर हमारे वार्ड व नगर को स्वच्छ व साफ रखा। इनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। सफाई निरीक्षक दीपक गुप्ता ने कहा कि इस वार्ड के सफाई कर्मी की मेहनत से वार्ड हमेशा जिला स्तर पर प्रथम आता रहा है। यहां तक कि नगर में कहीं पर भी किसी समय इनसे काम लिया जाता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

















