HomeTrendingगहिन्दू नववर्ष विक्रम संवत् 2083 पर संघ ने निकाली भव्य जागरण यात्रा

गहिन्दू नववर्ष विक्रम संवत् 2083 पर संघ ने निकाली भव्य जागरण यात्रा

  • गहिन्दू नववर्ष विक्रम संवत् 2083 पर संघ ने निकाली भव्य जागरण यात्रा

  • चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर गूंजा सांस्कृतिक संदेश

तेजस टूडे ब्यूरो
जयशंकर दूबे एडवोकेट/धर्मेन्द्र प्रताप
बल्दीराय, सुल्तानपुर। हिंदू नववर्ष विक्रम संवत् 2083 एवं चैत्र नवरात्रि के पावन प्रथम दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में भव्य जनजागरण यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना रहा। यह जागरण यात्रा धनपतगंज विकास खंड के खारा ग्रामसभा से प्रारंभ होकर रामनगर, पीपरगांव, हरौरा बाजार, पीरोसरैया, देहली बाजार, समरथपुर, लंगड़ी बाजार, जंगलीनाथन वलीपुर होते हुए केवटली में सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और वातावरण “जय श्रीराम” व “भारत माता की जय” के नारों से गुंजायमान रहा।
इस मौके पर RSS के खंड कार्यवाह हेमंत सिंह ने कहा कि, “हिंदू नववर्ष केवल तिथि परिवर्तन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना का पुनर्जागरण है। विक्रम संवत् 2083 का आरंभ, हमें अपनी जड़ों से जुड़ने, सनातन मूल्यों को अपनाने और समाज में समरसता व राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। हमें अपने गौरवशाली इतिहास और परंपराओं को कभी नहीं भूलना चाहिए।” वहीं जमुना पाण्डेय ने चैत्र नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “नवरात्रि शक्ति, साधना और आत्मशुद्धि का पर्व है। यह नौ दिन हमें संयम, श्रद्धा और भक्ति के माध्यम से अपने जीवन को सकारात्मक दिशा देने की प्रेरणा देते हैं। हिंदू नववर्ष का आरंभ नवरात्रि से होना इस बात का प्रतीक है कि हमारा जीवन शक्ति और धर्म के मार्ग पर अग्रसर हो।”
यात्रा में विजय पाण्डेय, गिरीश सिंह, डॉ. बलराम मिश्रा, चंदन सिंह, हरिशंकर सिंह, दिव्यराज सिंह (प्रधान खारा), राधेरमण द्विवेदी, जनार्दन द्विवेदी, सचिन पाण्डेय, रितेश मोदनवाल, अशोक गुप्ता, हीरा लाल कोरी, अभिषेक चौरसिया, राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु धनपतगंज थाना प्रभारी अंजू मिश्रा पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहीं जिससे यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read