Homeबहराइचसनातन धर्म सेवा समिति ने किया सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का...

सनातन धर्म सेवा समिति ने किया सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन

सनातन धर्म सेवा समिति ने किया सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन

बिजेंन्द्र सिंह
सगड़ी, आजमगढ़। स्वावलंबी कलाकार सेवा समिति द्वारा आयोजित एवं सनातन धर्म सेवा समिति के सौजन्य से सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन ग्राम सभा लड्डू पार में किया गया। मानस प्रवक्ता अलंकार कौशिक जी ने कथा के दौरान बताया कि श्रीराम चंद्र जी के चरित्र को अपने जीवन में अगर उतार लिया जाए तो समाज में व्याप्त जन जन के प्रति बढ़ती हुई दुर्भावना समाप्त हो जाएगी और स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। स्वस्थ समाज के रूप में रामराज्य की परिकल्पना की जा सकती है जो हर कोई चाहता है। साथ ही साथ ग्राम वासियों के सहयोग से सायंकाल भजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रमुख रूप से रूद्र प्रताप सिंह, अभिमन्यु सिंह, अखिलेश्वर सिंह, ग्राम प्रधान संदीप, राजेश गौड़, बीडीसी देवीलाल एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। सायंकाल भजन में समिति के प्रदेश कोषाध्यक्ष रजनीश विश्वकर्मा ने भरत चला रे अपने राजा को मनाने गाया। वही प्रदेश अध्यक्ष गायक उमेश सिंह राठौर ने श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read