HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : समाजसेवी मोहम्मद जावेद ने क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

JAUNPUR NEWS : समाजसेवी मोहम्मद जावेद ने क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

JAUNPUR NEWS : समाजसेवी मोहम्मद जावेद ने क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

जौनपुर। मदरसा चश्म ए हयात रेहटी में एमबीसी क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन का शुभारंभ उद्घाटनकर्ता गुफरान सज्जाद, मोहम्मद जावेद, रिंकू सिंह, राजन सिंह द्वारा किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन मोहम्मद साबिर के द्वारा कराया जा रहा है। खेलकूद मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसी को ध्यान में रखते हुए इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया है।

पहले मैच का टॉस कैप्टन हयातुल्लाह ने जीत कर निर्धारित 6 ओवर में 36 रन बनाए और विपक्षी टीम को 11 रनों से मैच हराकर जीत हासिल की निर्णायक मौके पर दिलशाद अहमद द्वारा मेडन ओवर फेंककर मैच को अपने पक्ष में मोड़ दिया गया। उनके इस कारनामे को देखते हुए उन्हें मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
मैच में निर्णायक की भूमिका जमाल अहमद सैफी व मोहम्मद ताहिर ने निभाई। इस अवसर पर मोहम्मद फौजान शफीक अहमद, मोहम्मद सुफियान, नसीम अख्तर, मोहम्मद अफजल, सरफराज, अलीमुद्दीन, नूरूददीन आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read