HomeTrendingजिलाधिकारी की अध्यक्षता में भिनगा कोतवाली में हुआ समाधान दिवस का आयोजन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भिनगा कोतवाली में हुआ समाधान दिवस का आयोजन

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भिनगा कोतवाली में हुआ समाधान दिवस का आयोजन

  • फरियादियों की शिकायतों का किया जाय त्वरित निराकरण: जिलाधिकारी

तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद/नसीम अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में थाना कोतवाली भिनगा में आयोजित समाधान दिवस/थाना दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस/थाना दिवस में आने वाले फरियादियों के साथ नम्र व्यवहार किया जाए और गम्भीरतापूर्वक उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण किया जाय।
समाधान दिवस में आई भूमि विवादों की शिकायतों को सूचीबद्ध किया जाए तथा राजस्व और पुलिस द्वारा गठित टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उन शिकायतों का समयावधि के अंदर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार अपनी शिकायतों को लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बालिकाओं/महिलाओं की शिकायतों का मौके पर जाकर प्राथमिकता से निस्तारण किया जाय।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता द्वारा प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेकर तुरंत मौके पर जाकर प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करें और उसकी शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को फोन आदि के माध्यम से सूचित भी किया जाए, ताकि शासन के निर्देशानुसार जीरो टालरेंस नीति के तहत लोगों को न्याय दिलाया जा सके। इस अवसर पर थानाध्यक्ष, बीट निरीक्षक, बीट कांस्टेबल सहित फरियादीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read