Sunday, June 7, 2026
HomeTrendingभीषण अग्निकाण्ड में घर का सारा सामान सहित 70 हजार नगदी राख

भीषण अग्निकाण्ड में घर का सारा सामान सहित 70 हजार नगदी राख

-

  • भीषण अग्निकाण्ड में घर का सारा सामान सहित 70 हजार नगदी राख

  • परिवार के सामने आर्थिक तंगी के साथ बढ़ीं गम्भीर समस्याएं

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। शनिवार को दिन के करीब साढ़े 11 बजे मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के नोनीपुर उर्फ नईकोट गांव में अज्ञात कारणों से सुरेंद्र यादव उर्फ पिंटू पुत्र हवलदार यादव के घर लगी भीषण आग से भारी नुकसान हो गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया जिससे घर में रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार अग्निकांड में घर की महिलाओं के जेवर, गेहूं, चावल, सरसों, दाल, घी, अलमारी, कपड़े, चौकी, पलंग समेत घरेलू उपयोग की सभी सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। इतना ही नहीं, घर निर्माण के लिए घर में सुरक्षित रखे 70 हजार रुपये नकद भी आग में जल गए। प्रधान प्रतिनिधि विशाल यादव द्वारा प्रशासन को घटना की जानकारी देने के बाद फायर ब्रिगेड व डायल 112 पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अग्निकांड की जांच पड़ताल में जुट गई है। राजस्व विभाग की ओर से लेखपाल ने भी मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular