HomeTrendingसाहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी बोले- मुअज्जिन को मिले कानूनी राहत

साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी बोले- मुअज्जिन को मिले कानूनी राहत

  • साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी बोले- मुअज्जिन को मिले कानूनी राहत

  • शान्ति-सौहार्द बनाये रखने को लेकर धर्मगुरुओं संग हो बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
नजीबाबाद, बिजनौर। नगर में अज़ान की आवाज़ को लेकर मस्जिद के मुअज्जिन मोहम्मद फैजान को जेल भेजे जाने के मामले में नगर पंचायत साहनपुर के चेयरमैन एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता मो. खुर्शीद मंसूरी ने जिला प्रशासन से मामले में निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करने और संबंधित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग किया है।
चेयरमैन श्री मंसूरी ने कहा कि अज़ान मुस्लिम समाज की धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। धार्मिक गतिविधियों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, आपसी संवाद और कानून के अनुरूप कार्रवाई होनी चाहिए। किसी भी मामले में सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच के बाद ही उचित निर्णय लिया जाना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया कि मुअज्जिन मोहम्मद फैजान के मामले की निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए और उन्हें उपलब्ध कानूनी राहत के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं सहायता सुनिश्चित की जाय।
साथ ही मस्जिद कमेटियों और धार्मिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अज़ान, लाउडस्पीकर तथा ध्वनि संबंधी नियमों के बारे में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की परिस्थितियां उत्पन्न न हों। चेयरमैन ने कहा कि सभी धर्मों के लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान होना चाहिए और कानून का पालन करते हुए आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील किया कि मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए न्यायोचित समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल की जाय।

 

 

 

 

 

Must Read