HomeTrendingआजाद समाज पार्टी को मिली मजबूती, युवाओं ने थामा 'असपा' का दामन

आजाद समाज पार्टी को मिली मजबूती, युवाओं ने थामा ‘असपा’ का दामन

  • आजाद समाज पार्टी को मिली मजबूती, युवाओं ने थामा ‘असपा’ का दामन

  • चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने ‘जेन-जी’ को दिलायी सदस्यता

तेजस टूडे ब्यूरो
नजीबाबाद, बिजनौर। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की नीतियों और उनके संघर्षशील नेतृत्व से प्रभावित होकर साहनपुर क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में युवा नेता सलमान मिर्ज़ा और यासीन अरमान के नेतृत्व में स्थानीय युवाओं के एक बड़े जत्थे ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। साहनपुर के चेयरमैन एवं असपा मंडल प्रभारी खुर्शीद मंसूरी ने पार्टी कार्यालय पर नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान विशेष रूप से ‘जेन-ज़ी’ (Gen Z) युवा वर्ग ने भारी संख्या में पार्टी के साथ जुड़ने का संकल्प लिया। स्थानीय राजनीतिक जानकारों का मानना है कि युवाओं के इस तरह बड़ी संख्या में जुड़ने से आगामी राजनीतिक गतिविधियों और स्थानीय चुनावों में आज़ाद समाज पार्टी की स्थिति काफी मजबूत होगी। सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं ने सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह का माहौल देखा गया।

 

 

 

 

 

Must Read