Homeहरदोईअभियान चलाकर समस्त सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करायें: डीएम

अभियान चलाकर समस्त सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करायें: डीएम

अभियान चलाकर समस्त सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करायें: डीएम

अपराधी व अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखें: एसपी
अमित त्रिवेदी
हरदोई। थाना पिहानी एवं हरियावां में आहूत सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सरकारी एवं अन्य भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों के सम्बन्ध में उपस्थित कानूनगो, लेखपाल एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिये कि गांव में सरकारी तथा गरीबों की पट्टे की भूमि पर अवैध करने वालों के विरूद्व सयुक्त रूप से अभियान चलाकर कार्यवाही करें और समस्त सरकारी भूमि कब्जा मुक्त करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि गांव के छोटे-छोटे मामलों का निस्तारण लेखपाल, सचिव तथा बीट सिपाही आदि गांव चौपाल का आहूत कर उन शिकायतों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर करायें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी ने कहा कि गांव की समस्याओं का समाधान राजस्व तथा पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर करायें और प्रत्येक गांव की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गांव के चौकीदार और बीट सिपाही से प्रतिदिन आख्या ली जायें। उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश दिये कि क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपराधी, आसामाजिक, आराजक तत्वों आदि पर विशेष नजर रखें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read