Homeहरदोईहरदोई की खिलाड़ी ने अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया देश का मान

हरदोई की खिलाड़ी ने अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया देश का मान

हरदोई की खिलाड़ी ने अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया देश का मान

रुचि जैसी प्रतिभावान खिलाड़ी अन्य दिव्यांगों के लिये प्रेरणास्रोत: डीएम
अमित त्रिवेदी
हरदोई। मजबूत इच्छाशक्ति से कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है। इस पंक्ति को हरदोई की रुचि त्रिवेदी ने चरितार्थ किया है। रुचि को बचपन से ही दाहिने पैर में पोलियो है। उन्होंने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने इंडोनेशिया पैराबैडमिंटन इंटरनेशनल उनकी हालिया उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित किया। रूचि ने इंडोनेशिया के सोलो में 5 से 10 सितंबर तक चलने वाले टूर्नामेंट में सिंगल्स व मिक्स डबल्स में कांस्य पदक जीता है। जिलाधिकारी ने रूचि को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रुचि ने जनपद व देश का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने खिलाड़ी को खिलाड़ी को खेल का सामान व हर संभव सहायता का भरोसा दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी भी उपस्थित रहे। रुचि का परिवार रामदत्त चौराहा बैटगंज में निवास करता है। उनके पिता विजय नरायन त्रिवेदी खस्ता-कचौड़ी की दुकान लगाते हैं। माता लता त्रिवेदी गृहणी हैं। माता-पिता ने सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। रुचि वर्तमान में गौरव खन्ना एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनके कोच गौरव खन्ना उनका आर्थिक सहयोग भी करते हैं। रुचि की नेशनल रैंकिंग वर्तमान में 3 व विश्व रैंकिंग 23 है। इंडोनेशिया पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल से पूर्व वे मार्च 2023 में आयोजित नेशनल पैरा बैडमिंटन में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। जुलाई 2023 में आयोजित युगांडा पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में उन्होंने सिंगल, डबल्स व मिक्स डबल्स में कांस्य पदक जीता। उनका सपना भविष्य में स्वर्ण पदक जीतने का है। उन्होंने शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय से एम०कॉम किया है। उन्होंने अपनी मजबूत इच्छा शक्ति के आगे कभी अपनी दिव्यांगता को हावी नही होने दिए। जिलाधिकारी कहते हैं कि ऐसी प्रतिभाएं जनपद के लिए गौरव हैं। ऐसी प्रतिभाएं अन्य दिव्यांग लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read