लुटेरी दुल्हन गैंग का भण्डाफोड़, शादी के नाम पर लाखों की ठगी
48 घण्टे में खुला मामला, भोले-भाले लोगों को शादी के नाम पर शिकार बनाता था गिरोह
तेजस टूडे ब्यूरो
राजू पाल
भिवंडी, मुम्बई। मुंबई महाराष्ट्र के मीरा रोड इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह ने शादी के नाम पर लोगों को ठगने का बड़ा खेल रचा। आरोपी महिला पहले शादी करती थी। फिर दिन बाद लाखों रुपये के गहने व नकदी लेकर फरार हो जाती थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह गिरोह जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 के बीच सक्रिय रहा। गिरोह के सदस्य शादी के इच्छुक लोगों से संपर्क करते थे और भरोसा जीतकर शादी तय कर लेते थे। पीड़ित को विश्वास में लेने के बाद शादी से पहले ही करीब 45,000 अपने खाते में ट्रांसफर करवा लेते थे। शादी के बाद असली खेल शुरू होता था। नई नवेली दुल्हन कुछ ही समय में घर से करीब 4,76,000 के सोने के गहने और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी। इसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास होता था। मामला तब उजागर हुआ जब मीरा रोड के शांति नगर इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत मीरा रोड पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर इस गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि यह कोई अकेली महिला नहीं, बल्कि पूरा संगठित गिरोह है जो शादी के नाम पर लोगों को फंसाकर उन्हें आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाता था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील किया कि शादी जैसे मामलों में पूरी जांच-पड़ताल करें और किसी भी अनजान व्यक्ति पर जल्द भरोसा न करें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



