HomeTrendingडीएम की अध्यक्षता में श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

डीएम की अध्यक्षता में श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

  • डीएम की अध्यक्षता में श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

  • योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के लिये दिये निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। जिलाधिकारी डॉ. विपिन जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में श्रम विभाग के कार्यों, योजनाओं की प्रगति तथा पात्र लाभार्थियों को अधिकाधिक लाभान्वित किए जाने की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि श्रम विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र श्रमिक एवं उनके परिवार इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण श्रमिकों सहित अन्य पात्र कामगारों का अधिकाधिक पंजीकरण कराया जाए। साथ ही विभिन्न विभागों के समन्वय से श्रमिक हित से जुड़ी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए। यह भी कहा कि योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय, जनसंपर्क माध्यमों एवं शिविरों का प्रभावी उपयोग किया जाए। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं प्रगति के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान सहायक श्रमायुक्त सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read