उन्हें निर्देशित किया गया कि सवारियों को केवल बाईं ओर से चढ़ाया व उतारा जाए तथा ई-रिक्शा के दाहिने साइड को बंद रखा जाय जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। आम जनमानस को एकत्र कर समस्त को यातायात नियमों जैसे बिना हेलमेट वाहन न चलाने वाहन चलाते समय मादक पदार्थों का सेवन न करने आदि के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आमजन को आगामी 8 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में लाउड हेलर के माध्यम से जागरूक किया गया तथा लंबित वादों/चालानों के निस्तारण हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई की गई। श्रावस्ती पुलिस अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।





