इस दौरान जिलाधिकारी के कार्यालय के बाहर कई फरियादी अपनी समस्या को लेकर उनके पास मिलने आये थे जिनसे जिलाधिकारी ने स्वयं मिलकर उनकी समस्या सुनी तथा निराकरण हेतु आश्वासन भी दिया। जनता दर्शन के दौरान कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थीं। इन शिकायतों को तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही कहा कि जनता दर्शन में आई शिकायतों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से समय सीमा के अन्तर्गत करायें।





