प्रधान के मिलीभगत से पंचायत भवन के निर्माण में हो रही धांधली
उग्रसेन सिंह
पंचायत भवन में प्रधान के भतीजे द्वारा की जा रही ठेकेदारी
भुरकुरा, गाजीपुर। जखनिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत भुडकुडा में पंचायत भवन का निर्माण एवं पंचायत भवन का निर्माण हो रहा है, जिसमें खुलेआम मानक की अनदेखी की जा रही है। जिसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी जखनिया को कई बार दी गई, लेकिन उसका असर बेअसर रहा। अब शासन-प्रशासन से इस बात की गुहार लगाना है कि जहां पर प्रदेश सरकार प्रत्येक गांव में ग्राम सचिवालय का निर्माण करा कर ग्राम सचिवालय में एक रोजगार सहायक की नियुक्ति करके गांव पंचायत में आने वाली समस्याओं का निराकरण कर रहा है, उसी पंचायत भवन मैं बैठे ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम सहायक सारी गांव की समस्याओं का निराकरण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अब देखना यह है कि पंचायत भवन किस मानक के अनुसार बनाया जा रहा है, इसकी पड़ताल करने के लिए मीडियाकर्मियों की टीम ग्राम पंचायत गुड़ा में पहुंची तो, पता चला कि प्रधान मदन राम अपने भतीजे को ठेका देकर पंचायत भवन का निर्माण करा रहा है, जो घटिया किस्म की ईट लगी है, मानक के अनुरूप पंचायत भवन में लोहे के दरवाजे लगने हैं, लेकिन उसने सीमेंट के चौखट बाजू और दरवाजे लगे हैं। इस तरह ग्राम प्रधान के भतीजे जो पंचायत भवन का ठेकेदार बता रहा है उसने मीडिया कर्मियों के साथ अपशब्दों का प्रयोग किया। ऐसा इसलिए किया कि मानक के अनुरूप जो घटिया काम हो रहा है उस बात को छिपाई जा सके। शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना चाहूंगा कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पंचायत भवन के धन को लूटने से बचाया जाए।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















