Jaunpur News : छात्रों को दिलाई गई यातायात पालन की शपथ
चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के सबरहद स्थित फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज में गुरुवार को विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के बारे में अवगत कराया गया।

नियमों की जानकारी न होने से दुर्घटनाओं बढ़ोतरी
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम ने बताया कि तेज गति से वाहन चलाना, नशा करके वाहन चलाना, खतरनाक करतब दिखाना और नियमों की जानकारी न होने से दुर्घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने हेलमेट के अनिवार्य प्रयोग के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा और यातायात नियमों का पालन करना होगा।

छात्रों को यातायात का पालन करने की दिलाई गई शपथ
इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने और जनमानस को इस बाबत जागरूक करने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारीगण डॉ. निजामुद्दीन, डॉ. अमित गुप्ता समेत महाविद्यालय के अन्य प्रवक्ता शाइस्ता अकरम, गीता देवी, खुर्शीद हसन खान और मरियम फातमा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















